विदेश यात्रा की मेरी कोई योजना नहीं: इमरान खान

खबरे |

खबरे |

विदेश यात्रा की मेरी कोई योजना नहीं: इमरान खान
Published : May 26, 2023, 4:00 pm IST
Updated : May 26, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

अगर या कभी मुझे छुट्टी पर जाने का अवसर मिला, तो मैं दुनिया में अपनी पसंदीदा जगह उत्तरी पहाड़ियों पर जाना चाहूंगा।”

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश से बाहर जाने पर रोक लगाए जाने लेकर शुक्रवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि विदेश यात्रा की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि न तो विदेश में उनकी संपत्ति है और न ही कोई कारोबार है। खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य नेताओं तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों को बृहस्पतिवार को कथित तौर पर देश छोड़ने से रोक दिया गया था।

खान ने ट्विटर पर लिखा, “मैं ईसीएल में अपना नाम डालने के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरी विदेश यात्रा की कोई योजना नहीं है, क्योंकि न तो विदेश में मेरी कोई संपत्ति या व्यवसाय है और न ही देश के बाहर कोई बैंक खाता है। अगर या कभी मुझे छुट्टी पर जाने का अवसर मिला, तो मैं दुनिया में अपनी पसंदीदा जगह उत्तरी पहाड़ियों पर जाना चाहूंगा।”

गृह मंत्रालय के पास निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) होती है। यह सूची उन व्यक्तियों से संबंधित होती है जिन्हें लंबित अदालती मामलों या अन्य कारणों से देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। इससे पहले ‘समा’ न्यूज चैनल ने बृहस्पतिवार को खबर दी थी कि पाकिस्तान सरकार ने खान, उनकी पत्नी और कम से कम 80 लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

खबर में कहा गया है, “संघीय सरकार ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी सहित 80 लोगों के नाम नो-फ्लाई सूची में डालने का फैसला किया है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM