Pakistan News: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी वैन, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Pakistan News: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी वैन, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत
Published : Jun 28, 2023, 11:36 am IST
Updated : Jun 28, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Six people, including two children, died in a horrific road accident in northwest Pakistan
Six people, including two children, died in a horrific road accident in northwest Pakistan

घायलों को तुरंत पाटन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पेशावर:  पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में तीव्र गति से चल रही एक वैन के छोटी नदी में गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिशम से कोहिस्तान जिले के कोलाई पलास जा रही यात्री वैन के चालक ने पहाड़ी रास्ते पर एक खतरनाक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह बड़ा हादसा हो गया. बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत कम से कम छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

‘एआरवाई’ न्यूज के अनुसार, घायलों को तुरंत पाटन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना वाहन की गति तेज होने के कारण हुई। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने को कहा है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM