पाकिस्तान में ईद की नमाज के दौरान 17 कैदी जेल से फरार

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में ईद की नमाज के दौरान 17 कैदी जेल से फरार
Published : Jun 30, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
17 prisoners escape from jail during Eid prayers in Pakistan
17 prisoners escape from jail during Eid prayers in Pakistan

एक कैदी की जेल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई।

कराची:  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की चमन जेल से बकरीद की नमाज के दौरान 17 कैदी फरार हो गए जबकि एक कैदी की जेल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई। बलूचिस्तान के कारागार महानिरीक्षक मलिक शुजा कासी ने बताया कि हिंसा और गोलीबारी में कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल भी हुए हैं।

कासी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है जब जेल परिसर के भीतर खुले स्थान में बकरीद की नमाज पढ़ी जा रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘इन कैदियों ने जेल से भागने की योजना बनायी थी और बकरीद की नमाज के दौरान उसे अंजाम दिया। बकरीद की नमाज के लिए जब उन्हें बैरकों से बाहर निकलने दिया गया तो उन्होंने पुलिस गार्ड पर हिंसक तरीके से हमला कर दिया।’’

कासी ने कहा कि इसी हंगामे और हिंसा के दौरान जेल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलायी गई गोली लगने से एक कैदी की मौत हो गई जबकि 17 अन्य भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि जेल से सफलतापूर्वक भागने में उन्हें बाहरी मदद मिली है।’’

कासी ने बताया कि भागने वाले कैदियों की सूची तैयार की गई है और उनमें से कुछ आतंकवादी गतिविधियों के सिलसिले में जेल में बंद थे।

गौरतलब है कि चमन जेल ईरान की सीमा के पास स्थित है और सुरक्षा बलों को डर है कि कैदियों ने अपने साथियों की मदद से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM