राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- "कर्नाटक चुनाव आपके बारे में नहीं"

खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- "कर्नाटक चुनाव आपके बारे में नहीं"
Published : May 1, 2023, 4:36 pm IST
Updated : May 1, 2023, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo (साभार-PTI)
Photo (साभार-PTI)

राहुल गांधी ने कहा, "यह चुनाव आपके बारे में नहीं है, यह कर्नाटक के लोगों और उनके भविष्य को लेकर है।

तुरुवेकेरे (कर्नाटक): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आरोप को लेकर यह बात कही कि कांग्रेस की ओर से उन्हें 91 बार अपशब्द कहे गए।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें अपने बारे में बात करने के बदले कर्नाटक में भाजपा की सरकार के काम और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

उन्होंने यहां तुमकुरु जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप (प्रधानमंत्री मोदी) कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए आते हैं, लेकिन आप कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं। आप अपने बारे में बोलते हैं। आपको यह बताना चाहिए कि आपने पिछले तीन साल में कर्नाटक में क्या किया? आपको अपने भाषणों में इस बारे में बताना चाहिए कि अगले पांच साल में आप क्या करेंगे, आप युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए क्या करेंगे?’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह चुनाव आपके बारे में नहीं है, यह कर्नाटक के लोगों और उनके भविष्य को लेकर है। आप कहते हैं कि कांग्रेस ने आपको 91 बार अपशब्द कहे, लेकिन आपने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की कि कर्नाटक के लिए आपने क्या किया? आप अपने अगले भाषण में यह बताइए कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया और अगले पांच साल में आप क्या करेंगे?"

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM