बंगाल हिंसा: भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और एनआईए जांच की मांग की

खबरे |

खबरे |

बंगाल हिंसा: भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और एनआईए जांच की मांग की
Published : Apr 3, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Bengal Violence: BJP demands Chief Minister Mamata Banerjee's resignation and NIA probe
Bengal Violence: BJP demands Chief Minister Mamata Banerjee's resignation and NIA probe

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इसे (विषय को) उपयुक्त रूप से देखे।

New Delhi: भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हुई हालिया हिंसा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा रचे गए एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम थी और उनके इस्तीफे की मांग की। पार्टी के दो अन्य सांसदों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी ने विषय में केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया और हिंसा की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की भी मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि रामनवमी के दिन से पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाएं बनर्जी द्वारा रचे गए एक सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम हैं।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान चटर्जी के साथ पश्चिम बंगाल से पार्टी की सांसद देबाश्री चौधरी और खगेन मुर्मू भी थे। चटर्जी ने कहा, ‘‘मुस्लिम वोट को एकजुट करने और मुस्लिमों को खुश करने के लिए ममता बनर्जी द्वारा रचे गए एक सुनियोजित षड्यंत्र का यह (हिंसा) परिणाम है।’’

हुगली से सांसद ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि ‘‘पश्चिम बंगाल में हिंदू खतरे में हैं।’’

बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया था कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के लिए दक्षिणपंथी संगठनों के साथ भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इसे (विषय को) उपयुक्त रूप से देखे। हम एनआईए जांच की मांग कर रहे हैं।’’ चटर्जी ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पद से ममता (बनर्जी) का इस्तीफा भी चाहते हैं।’’ 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM