कोविड-19: भारत में कोविड 3641 नए मामले, 11 की मौत

खबरे |

खबरे |

कोविड-19: भारत में कोविड 3641 नए मामले, 11 की मौत
Published : Apr 3, 2023, 2:06 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Kovid-19: Kovid 3641 new cases in India, 11 deaths
Kovid-19: Kovid 3641 new cases in India, 11 deaths

आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है।

New Delhi: भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20,219 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, इन 11 मौतों में से तीन मरीज की मौत महाराष्ट्र में गई है जबकि एक-एक मरीज की मृत्यु दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में हुई है। इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में चार और नाम जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.12 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.45 फीसदी दर्ज की गई है।

कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,26,246) हो गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM