भारत की जेलों में 76% कैदी बिना अपराध साबित बंद, इंग्लैंड में सिर्फ18%... कमजोर सिस्टम के नीचे दबे हैं अंडरट्रायल कैदी

खबरे |

खबरे |

भारत की जेलों में 76% कैदी बिना अपराध साबित बंद, इंग्लैंड में सिर्फ18%... कमजोर सिस्टम के नीचे दबे हैं अंडरट्रायल कैदी
Published : Oct 3, 2024, 11:33 am IST
Updated : Oct 3, 2024, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
76% prisoners in Indian jails without proving any crime News in Hindi
76% prisoners in Indian jails without proving any crime News in Hindi

भारत में अंडरट्रायल कैदियों की बाढ़ के पीछे दो बड़े कारण हैं।

76% prisoners in Indian jails without proving any crime News in Hindi: भारत की जेलों में 76% कैदी ऐसे हैं, जिनपर अभी तक कोई अपराध साबित नहीं हुआ है। एनसीआरबी के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यह देश की न्यायिक प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। इसके विपरीत, इंग्लैंड और वेल्स की जेलों में में केवल 18.7% कैदी अंडरट्रायल हैं, जो यह दर्शाता है कि वहां की जमानत प्रणाली और न्यायिक प्रक्रिया कहीं अधिक सुदृढ़ और तेज है।

भारत में अंडरट्रायल कैदियों की बाढ़ के पीछे दो बड़े कारण हैं। कमजोर बेल प्रणाली और दूसरा मामलों की सुनवाई में। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि जमानत नियम है, जेल अपवाद। वास्तविकता इसके उलट है। जमीनी स्तर पर, खासकर निचली अदालतों में, जमानत देने में झिझक व देरी होती है। न्यायाधीशों पर 'सख्त' छवि बनाए रखने का दबाव होता है, और इस कारण वे जमानत देने में हिचकिचाते हैं, विशेषकर उन मामलों में जहां सामाजिक और  राजनीतिक दबाव हो। (76% prisoners in Indian jails without proving any crime News in Hindi)

भारत में जमानत प्रणाली की खामियांः 

भारत में जमानत प्रणाली में एक बड़ी खामी अक्सर अमीर व गरीब के बीच स्पष्ट विभाजन के रूप में देखी जाती है। यहां अमीर लोगों को आसानी से जमानत मिल जाती है, जबकि गरीब वर्ग को आसानी से जमानत नहीं मिल पाती है। वे अपराध साबित हुए बिना सालों तक जेल में बंद रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का है। वे राजनीतिक पहुंच और संसाधनों के चलते जल्द रिहा हो गए, लेकिन आम आदमी के पास यह सुविधा नहीं होती। 

इंग्लैंड की व्यवस्था कैसे अलग ?

 इंग्लैंड और वेल्स की अदालतें मुख्य रूप से गैर- हिरासत उपायों जैसे हाउस अरेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक टैगिंग आदि देती हैं। पर ध्यान वहां की न्याय प्रणाली का यह मानना है कि तब तक किसी को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए जब तक वह समाज के लिए खतरा न हो या फिर न्याय से भागने की संभावना न हो। इंग्लैंड और वेल्स में कैदियों को सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जाता क्योंकि वे जमानत राशि भरने में असमर्थ होते हैं। भारत की न्याय प्रणाली को इंग्लैंड की व्यवस्था से सौखने की जरूरत है।

(For more news apart from 76% prisoners in Indian jails without proving any crime News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Tags: latest news

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM