खबरे |

खबरे |

LPG Cylinder Price Hike: रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी
Published : Apr 7, 2025, 5:14 pm IST
Updated : Apr 7, 2025, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
 LPG Cylinder Price Hike Cooking Gas Cost Rises By Rs 50 News In Hindi
LPG Cylinder Price Hike Cooking Gas Cost Rises By Rs 50 News In Hindi

मंत्री ने यह भी कहा कि इस निर्णय की कुछ सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी।  

 LPG Cylinder Price Hike Cooking Gas Cost Rises By Rs 50 News In Hindi: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा सोमवार को केंद्र सरकार ने की। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि वितरण कंपनियों ने रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के लिए एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़कर 550 हो जाएगी। अन्य लोगों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। 

मंत्री ने यह भी कहा कि इस निर्णय की कुछ सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी।  उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे बढ़ने के साथ समीक्षा करेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं।"

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। आधिकारिक आदेश के अनुसार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि शुल्कों में वृद्धि "8 अप्रैल, 2025 से लागू होगी।"

(For More News Apart From  LPG Cylinder Price Hike Cooking Gas Cost Rises By Rs 50 News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Tags: lpg

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM