राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान
Published : Apr 8, 2023, 4:12 pm IST
Updated : Apr 8, 2023, 4:12 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu flew in Sukhoi-30 fighter aircraft
President Murmu flew in Sukhoi-30 fighter aircraft

राष्ट्रपति तीनों सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं।

तेजपुर (असम): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार तिवारी ने राष्ट्रपति को सुखोई-30 एमकेआई में लेकर उड़ान भरी।

मुर्मू ने 25 मिनट की अपनी उड़ान पूरी होने के बाद पत्रकारों से कहा, “अच्छा लगा।” राष्ट्रपति तीनों सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की तीन दिन की यात्रा पर हैं। वायुसेना अड्डे पर राष्ट्रपति की आगवानी एयर मार्शल एस पी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने की।

तेजपुर पहुंचने के बाद मुर्मू को भारतीय वायुसेना कर्मियों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और फिर उन्हें सुखोई विमान में उनकी उड़ान को लेकर आधिकारिक जानकारी प्रदान की गई।

इसके बाद वह ‘फ्लाइंग सूट’ पहनकर हैंगर (जहां विमान खड़े होते हैं) पहुंचीं और सुखोई-30 में सवार होने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने से पहले प्रतीक्षा कर रहे पत्रकारों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने विमान के सामने पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कॉकपिट में बैठने के बाद, एक महिला अधिकारी ने उन्हें हेलमेट पहनने और अन्य तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की, जिसके बाद उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

विमान की 25 मिनट की यात्रा के बाद, मुर्मू ने फिर से ग्रुप कैप्टन के साथ तस्वीर खिंचवाई और प्रतीक्षा कर रहे पत्रकारों की ओर हाथ हिलाया।. राष्ट्रपति का मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन इतंजार कर रहे एक पत्रकार ने उनसे उड़ान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “अच्छा लगा।”

मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल के बाद किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय राष्ट्रपति हैं। हालांकि, उनके पूर्ववर्तियों ने पुणे वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति अपना असम दौरा पूरा कर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेजपुर से रवाना हो गईं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM