ठोस रक्षा वित्त व्यवस्था मजबूत सेना की रीढ़ : राजनाथ

खबरे |

खबरे |

ठोस रक्षा वित्त व्यवस्था मजबूत सेना की रीढ़ : राजनाथ
Published : Apr 12, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Solid defense finance system backbone of strong army: Rajnath
Solid defense finance system backbone of strong army: Rajnath

सिंह ने एक मजबूत सेना के लिए ठोस रक्षा वित्त व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया और विस्तृत ‘ब्लू बुक्स’ की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को रक्षा संबंधी खर्च के लिए आंतरिक और बाह्य ऑडिट के विश्वसनीय तंत्र की वकालत की। साथ ही उन्होंने भारत की रक्षा जरूरतों पर खर्च किए गए धन के अधिकतम उपयोग के लिए अभिनव तरीके खोजने का आह्वान किया।

सिंह ने एक सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान वित्तीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया और कहा कि रक्षा खरीद में खुली निविदा के माध्यम से प्रतिस्पर्धी बोली के नियम का पालन किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपव्यय की संभावनाओं को कम करने से जनता के बीच सकारात्मक विचार पैदा होता है, जिससे विश्वास बढ़ता है कि जनता का पैसा बेहतर तथा विवेकपूर्ण तरीके से खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके चलते विधायिका द्वारा अधिक धन आवंटित करने की संभावना बढ़ जाती है। सिंह ने एक मजबूत सेना के लिए ठोस रक्षा वित्त व्यवस्था के महत्व को भी रेखांकित किया और विस्तृत ‘ब्लू बुक्स’ की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। ‘ब्लू बुक्स’, सैन्य उपकरणों और प्रणालियों की खरीद के लिए नियमों और प्रक्रियाओं को संहिताबद्ध करती है।

सिंह ने कहा कि सरकार ने पूंजी अधिग्रहण के लिए रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 के रूप में ‘ब्लू बुक्स’ तैयार की है जबकि सेनाओं को वित्तीय शक्तियां सौंपने के अलावा राजस्व खरीद के लिए रक्षा खरीद नियमावली तैयार की गई है।

उन्होंने रक्षा वित्त एवं अर्थशास्त्र पर तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ये नियमावली यह सुनिश्चित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं कि रक्षा खरीद की प्रक्रिया नियमबद्ध है और वित्तीय औचित्य के सिद्धांतों का पालन करती है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM