नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का निधन, लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी से थीं पीड़ित

खबरे |

खबरे |

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का निधन, लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी से थीं पीड़ित
Published : Jul 12, 2023, 11:56 am IST
Updated : Jul 12, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सीता का अंतिम संस्कार दोपहर में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के आर्यघाट पर किया जाएगा।

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दाहाल का बुधवार को निधन हो गया। सीता लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। 69 वर्षीय सीता ने बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में अंतिम श्वांस ली।

उनके प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीता की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सुबह आठ बज कर 33 मिनट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सीता प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी (पीएसपी), पार्किंसन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं।

प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी तंत्रिकाओं की एक दुर्लभ बीमारी है जिसकी वजह से संतुलन स्थापित करने में, चलने-फिरने में, देखने, बोलने और निगलने में परेशानी होती है।

प्रधानमंत्री प्रचंड और उनकी पत्नी सीता की तीन बेटियां और एक बेटा था। उनकी बड़ी बेटी ज्ञानू दाहाल और बेटे प्रकाश दाहाल का निधन हो चुका है। सीता के परिवार में प्रधानमंत्री प्रचंड और दो बेटियां, रेनू और गंगा हैं। रेनू दाहाल वर्तमान में भरतपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी की मेयर हैं। सीता का अंतिम संस्कार दोपहर में काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के आर्यघाट पर किया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM