Rajya Sabha Elections: भाजपा ने गुजरात व पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

खबरे |

खबरे |

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने गुजरात व पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान
Published : Jul 12, 2023, 12:49 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।

New Delhi: भाजपा ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरी देवसिंह जाला को उम्मीदवार बनाया है जबकि पश्चिम बंगाल से ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत राय ‘महाराज’ को टिकट दिया गया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इन तीन सीट के लिए ही चुनाव होना है। एस जयशंकर पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 24 जुलाई को होगा। पश्चिम बंगाल की छह राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में 24 जुलाई को मतदान होगा। इसके अलावा राज्य की एक अन्य सीट पर भी उपचुनाव होगा।

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, सुखेंदु शेखर रे, डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल समाप्त होने से यह छह सीटें खाली हुई हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM