कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर किया प्रदर्शन

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर किया प्रदर्शन
Published : Mar 13, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress protests over Adani group issue
Congress protests over Adani group issue

कई अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

New Delhi: कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले पर मोदी सरकार की ‘चुप्पी’ के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया और राज भवनों की तरफ कूच किया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राजभवन की तरफ मार्च भी किया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि नेताओं और कार्यकर्तओं को रोकने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने पानी की बौछार की।

जम्मू में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। वानी तथा पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अडाणी समूह से जुड़े मामले और इस केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन की कथित जनविरोधी नीतियों को लेकर यहां प्रदर्शन किया और राजभवन की तरफ मार्च निकालने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

हिमाचल प्रदेश में राज्य कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।

असम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में पार्टी ने प्रदर्शन किया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं।

कई अन्य प्रदेशों में भी कांग्रेस ने अडाणी समूह के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अमेरिकी वित्तीय शोध संस्था ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह और प्रधानमंत्री पर लगातार हमले कर रही है। उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेन-देन और शेयर की कीमतों में हेर-फेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM