हम अपने दम पर बनाएंगे सरकार: सिद्धारमैया

खबरे |

खबरे |

हम अपने दम पर बनाएंगे सरकार: सिद्धारमैया
Published : May 13, 2023, 12:28 pm IST
Updated : May 13, 2023, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
We will form the government on our own: Siddaramaiah
We will form the government on our own: Siddaramaiah

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी 120 से अधिक सीट हासिल करके जीतेगी।

मैसुरु (कर्नाटक): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि पार्टी 224-सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 120 से अधिक सीट जीतकर अपने दम पर सत्ता में आएगी।

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं के चुनावी दौरों का राज्य के मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सिद्धरमैया की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतों की गिनती जारी है और कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना रखी है।

सिद्धरमैया ने कहा कि मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरों का कर्नाटक के मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी 120 से अधिक सीट हासिल करके जीतेगी। यह अभी शुरुआती चरण है। मतगणना के और दौर पूरे होने बाकी हैं। इसलिए कांग्रेस अपने दम पर 120 से अधिक सीट हासिल कर सत्ता में आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहता रहा हूं कि नरेन्द्र मोदी या अमित शाह या जे पी नड्डा चाहें जितनी बार राज्य में आएं, लेकिन इसका कर्नाटक के मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि लोग भाजपा, उसके भ्रष्टाचार, कुशासन और उसकी जनविरोधी राजनीति से तंग आ चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा से लोग खुश नहीं थे, क्योंकि उसने विकास का कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘लोग बदलाव चाहते हैं और उन्होंने उसी के अनुसार अपना फैसला सुनाया है।’’

सिद्धरमैया मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। कांग्रेस ने उन्हें वरुणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कहा कि में वह लगभग तीन राउंड के बाद 8,000 वोटों से आगे चल रहे हैं और इससे भी बड़े अंतर से जीतेंगे।

वरुणा सीट पर सिद्धरमैया का मुकाबला भाजपा के नेता वी सोमन्ना से है। सिद्धरमैया ने दावा किया कि सोमन्ना वरुणा के साथ चामराजनगर से भी हारेंगे। सोमन्ना चामराजनगर से भी भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Location: India, Karnataka, Mysore

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM