Retail Inflation News: सब्जियां सस्ती होने से खुदरा महंगाई पांच साल में पहली बार 4% से नीचे

खबरे |

खबरे |

Retail Inflation News: सब्जियां सस्ती होने से खुदरा महंगाई पांच साल में पहली बार 4% से नीचे
Published : Aug 13, 2024, 11:46 am IST
Updated : Aug 13, 2024, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
Due to cheap vegetables, retail inflation below 4% for the first time in five years
Due to cheap vegetables, retail inflation below 4% for the first time in five years

जून में खुदरा महंगाई 5.08 फीसदी व जुलाई, 2023 में 7.44 फीसदी थी।

Retail Inflation News: खाद्य वस्तुएं खासकर सब्जियां सस्ती होने और तुलनात्मक आधार प्रभाव के कारण खुदरा महंगाई जुलाई, 2024 में घटकर पांच साल में पहली बार आरबीआई के चार फीसदी के तय लक्ष्य से नीचे आई है। साथ ही, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई सितंबर, 2023 से 6 फीसदी के नीचे बनी हुई है। जून में खुदरा महंगाई 5.08 फीसदी व जुलाई, 2023 में 7.44 फीसदी थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर पिछले माह घटकर 5.42 फीसदी रह गई। जून में यह 9.36 फीसदी रही थी। खाद्य महंगाई घटाने में सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान सब्जियों की महंगाई दर जून के 29.32 फीसदी से घटकर 6.83 फीसदी रह गई।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि ग्रामीण भारत में महंगाई राष्ट्रीय औसत से अधिक 4.1 फीसदी रही। शहरी क्षेत्रों में खुदरा महंगाई 2.98 फीसदी रही। राज्यवार आंकड़े देखें तो झारखंड में खुदरा महंगाई की दर सबसे कम 1.72 फीसदी रही, जबकि बिहार में यह सबसे ज्यादा 5.87 फीसदी रही। उत्तर प्रदेश में खुदरा महंगाई की दर करीब पांच फीसदी रही।

अक्तूबर से रेपो दर में कटौती कर सकता है आरबीआई

खुदरा महंगाई में भारी गिरावट के बीच आरबीआई अक्तूबर में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर में कटौती कर सकता है। नीतिगत दर में पिछले 9 बार से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(For more news apart from Due to cheap vegetables, retail inflation below 4% for the first time in five years, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM