राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई
Published : Nov 14, 2022, 12:07 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Air quality in national capital recorded in 'very poor' category
Air quality in national capital recorded in 'very poor' category

सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को सुबह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 309 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

शहर में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार की तरह रविवार को भी 303 रहा। शुक्रवार को यह 346 और बृहस्पतिवार को यह 295 था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM