कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 68वां दिन, यात्रा महाराष्ट्र के कलमनूरी से आगे बढ़ी

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 68वां दिन, यात्रा महाराष्ट्र के कलमनूरी से आगे बढ़ी
Published : Nov 14, 2022, 12:29 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Today is the 68th day of Congress's 'Bharat Jodo Yatra',
Today is the 68th day of Congress's 'Bharat Jodo Yatra',

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम दिया गया था। सोमवार को यात्रा हिंगोली में कलमनूरी से आगे वाशिम की ओर बढ़ी।.

मुंबई: कांग्रेस की, राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विराम के बाद महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनूरी से सोमवार को पुन: आगे बढ़ी। आज यात्रा का 68वां दिन है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर यात्रा के प्रतिभागियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब ‘भारत की खोज’ की 600 प्रतियां बांटी जाएंगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम दिया गया था। सोमवार को यात्रा हिंगोली में कलमनूरी से आगे वाशिम की ओर बढ़ी।

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 68वां दिन है और नेहरू की 133वीं जयंती है। हम हिंगोली जिले में हैं और संयोग से उन (नेहरू) पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ साथ मराठी में प्रकाशित एक किताब सामने आयी है।”

उन्होंने कहा, “बिगाड़ने वाले बिगाड़ते रहेंगे, बदनाम करना जारी रखेंगे लेकिन नेहरू लगातार प्रेरित करते रहे हैं और उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद बढ़ी है। नेहरू की प्रतिष्ठित, ‘भारत की खोज’ की 600 प्रतियां आज यात्रियों को बांटी जाएंगी। इन्हें एक स्वयंसेवक ले कर आया, जो बेहद कम समय में इनकी व्यवस्था कर दिल्ली से 23 घंटे का सफर पूरा कर यहां आया।’’

आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू की गई। यात्रा अब तक छह राज्यों में 28 जिलों से गुजर चुकी है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी।

यात्रा लगभग 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर गुजरेगी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM