15 मार्च : आज के ही दिन खेला गया था पहला टेस्ट मैच, इन दो देशो के बीच हुआ था मुकाबला
Published : Mar 15, 2023, 11:09 am IST
Updated : Mar 15, 2023, 11:09 am IST
SHARE ARTICLE
March 15: The first test match was played on this day
March 15: The first test match was played on this day

इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी

 New Delhi: क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है।

इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई। इस टेस्ट मैच को नई उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें।

  • देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
  • 44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या ।
  • 1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।
  • 1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।
  • 1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।
  • 1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।
  • 1919 : हैदरबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
  • 1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।
  • 1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।
  • 1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।
  • 1985 : पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।
  • 1988 : आजादी के बाद आठ राजनीतिक दलों ने पहले भारत बंद का आह्वान किया।
  • 1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।
  • 2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।
  • 2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ। 2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 107 हुई, करतारपुर साहिब के लिये यात्रा रोकी गई। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM