खबरे |

खबरे |

Punjab News: खराब कानून व्यवस्था पर भड़के रंधावा, बोले- पंजाब की बदकिस्मती, सरकार और पुलिस ने बदमाशों के आगे घुटने टेके
Published : Mar 5, 2026, 6:44 pm IST
Updated : Mar 5, 2026, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Sukhjinder Singh Randhawa slammed Punjab’s law and order situation, saying the government have surrendered to criminals.
Sukhjinder Singh Randhawa slammed Punjab’s law and order situation, saying the government have surrendered to criminals.

पंजाब के लोगों से रंधावा ने की अपील, पुलिस से कोई आस न रखें, अपनी रक्षा खुद करें

Punjab News: पूर्व उप मुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खराब कानून व्यवस्था के बीच गुरदासपुर की घटना के लिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और पुलिस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को तुरंत गुरदासपुर का दौरा करना चाहिए। सीएम को चाहिए कि वह खुद डिटॉक्स होने की बजाए पंजाब को गैंगस्टरों से डिटॉक्स करवाएं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की बदकिस्मती है कि सरकार और पुलिस ने बदमाशों के आगे घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह पुलिस से कोई आस न रखें, अपनी रक्षा खुद करें। 

गुरदासपुर में दिनदिहाड़े सुनार के डकैती की घटना को सांसद रंधावा ने सरकार की बड़ी नाकामी बताया। कार्यकारी डीजीपी और एसएसपी गुरदासपुर पर भड़कते कहा कि दिनदिहाड़े चल रही गोलियों, मांगी जा रही फिरौतियों और डाले जा रहे डाकों के कारण पंजाब का शहरी डरा हुआ है। बड़े किसान डरे हुए हैं। कारोबारियों और दुकानदारों को आखिर सिक्योरिटी कौन देगा? थाने नीलाम हो चुके हैं और पुलिस अपनी जेबें भरने में लगी हुई। उनको पंजाबियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए काम करना चाहिए।

सरकार और पुलिस घटना के बाद गैंगस्टरों के एनकाउंटर और एक्शन के लिए तो खुद की पीठ थपथपा रही है, लेकिन आगे से ऐसी घटनाएं नहीं होने देंगे, इसके बारे में कोई बात क्यों नहीं करती है। पहले लोग डरकर घर की तरफ भागते थे, लेकिन अब हालात यह है कि बदमाश उनको घरों के अंदर आकर लूट रहे और मार रहे हैं। सरकार बताए कि लोग अब अपने घरों से कहां जाएं? 

उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर के शहर में होने के बावजूद घटनास्थल पर नहीं आने और पुलिस टीमों के दो घंटे देरी से आने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एसएसपी शहर में बैठा हो, शहर में इतना बड़ा डाका पड़ जाए और खुद एसएसपी घटनास्थल पर न आए, इससे दुखद क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि एसएसपी गुरदासपुर को दोबारा फिजीकल और मैंटल ट्रेनिंग दिलाने की जरूरत है। 

रंधावा ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर से अपील की है कि तुरंत बड़े कारोबारियों और उनके परिवारों को हथियार रखने के लाइसेंस बनाकर जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के जमा किए गए लीगल हथियार तुरंत वापिस किए जाएं। लाइसेंसी हथियारों को कैंसिल न किया जाए। ताकि लोग उन हथियारों से अपनी रक्षा खुद कर सकें। 

उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी कभी भी लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करते। सरकार बताए कि आज तक कितनी लाइसेंसी हथियारों के साथ बदमाशों ने अपराध को अंजाम दिया है। रंधावा ने कहा कि पंजाब का बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है। अब सरकार को चाहिए कि वह कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त एक्शन ले और ठोस कदम उठाए।

(For more news apart from Sukhjinder Singh Randhawa slammed Punjab’s law and order situation, saying the government have surrendered to criminals news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: sukhjinder singh randhawa, punjab law and order, punjab crime news, punjab government issues punjab police performance, punjab political news, punjab safety concerns, randhawa statement on crime, punjab crime situation, punjab government criticism, sukhjinder singh randhawa criticizes punjab law and order, punjab government surrendered to criminals, says randhawa, punjab political leaders comment on rising crime, randhawa slams punjab government over law and order failure, punjab crime and safety issues highlighted by sukhjinder singh randhawa, rozanaspokesman hindi, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब क्राइम न्यूज़, पंजाब सरकार के मुद्दे पंजाब पुलिस का काम, पंजाब पॉलिटिकल न्यूज़, पंजाब सेफ्टी की चिंताएं, क्राइम पर रंधावा का बयान, पंजाब क्राइम की स्थिति, पंजाब सरकार की आलोचना, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब लॉ एंड ऑर्डर की आलोचना की, रंधावा ने कहा, पंजाब सरकार ने अपराधियों के आगे सरेंडर कर दिया, पंजाब के पॉलिटिकल लीडर्स ने बढ़ते क्राइम पर कमेंट किया, रंधावा ने लॉ एंड ऑर्डर फेलियर पर पंजाब सरकार की आलोचना की सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब क्राइम और सेफ्टी के मुद्दों पर रोशनी डाली, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM