भारत ने राफेल विमान के नौसैन्य संस्करण का किया चयन : दसॉल्ट एविएशन

खबरे |

खबरे |

भारत ने राफेल विमान के नौसैन्य संस्करण का किया चयन : दसॉल्ट एविएशन
Published : Jul 15, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Jul 15, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Image: For representation purpose only
Image: For representation purpose only

भारत स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए राफेल विमान खरीद रहा है।

New Delhi: भारत सरकार ने नौसेना को उन्नत पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल विमानों के नौसैन्य संस्करण का चयन कर लिया है। राफेल की निर्माता कंपनी और फ्रांस में विमान निर्माण क्षेत्र की अग्रणी ‘दसॉल्ट एविएशन’ ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फ्रांस से 26 राफेल (नौसैनिक) विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ वार्ता के बाद जारी एक दस्तावेज में राफेल विमानों की खरीद का कोई जिक्र नहीं है।

दसॉल्ट एविएशन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नई पीढ़ी के लड़ाकू विमान से लैस करने के लिए नेवी राफेल के चयन की घोषणा की है।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘भारत में सफल परीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है, जिस दौरान नेवी राफेल ने दर्शाया कि वह भारतीय नौसेना की संचालनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करता है और विमानवाहक पोत की विशिष्टताओं के बिल्कुल अनुकूल है।’’

दसॉल्ट एविएशन ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। इस संस्करण के शामिल होने के साथ ही भारत हवा और समुद्र में अपनी श्रेष्ठता बढ़ाने तथा अपनी संप्रभुत्ता सुनिश्चत करने में मदद के लिए विमान के दोनों संस्करणों का संचालन कर फ्रांस की तरह के सैन्य विकल्प को अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा।’’

भारत स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए राफेल विमान खरीद रहा है।

दसॉल्ट एविएशन ने कहा कि राफेल का चयन इस विमान की श्रेष्ठता और ‘दसॉल्ट एविएशन तथा भारतीय सेनाओं के बीच जुड़ाव की असाधारण गुणवत्ता तथा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों की महत्ता’’ की पुष्टि करता है।

दसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, ‘‘भारतीय बलों के साथ हमारी साझेदारी की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के साथ, मैं दसॉल्ट एविएशन की ओर से इस नये विश्वास और संकल्प के लिए भारतीय प्राधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम राफेल के संबंध में भारतीय नौसेना की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM