कोच्चि में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए एक महिला सहित नौ लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

कोच्चि में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए एक महिला सहित नौ लोग गिरफ्तार
Published : Nov 17, 2022, 4:34 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 4:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Nine people, including a woman, arrested for sexually assaulting a minor girl in Kochi
Nine people, including a woman, arrested for sexually assaulting a minor girl in Kochi

एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने नौ में से एक मकान मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

कोच्चि :  बंदरगाह शहर कोच्चि में एक नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई महीनों से उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक महिला सहित नौ लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने नौ में से एक मकान मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

एर्नाकुलम सेंट्रल के पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आदमियों में से एक ने काम की तलाश में अगस्त में शहर में आने पर लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और उसे नौकरी दिलाने का वादा भी किया।

अधिकारी ने दावा किया कि वह लड़की को आवास पर ले गया और उससे बलात्कार किया, उसके बाद अन्य तीन आरोपियों ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद एक आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर एक महिला को सौंप दिया, जो शहर के पलारीवट्टोम इलाके में एक “होमस्टे” चलाती थी।

पलारीवट्टोम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि महिला मकान मालिक ने कथित तौर पर बिचौलिये के रूप में काम किया और अन्य पुरुषों द्वारा लड़की का यौन शोषण करवाया।

उन्होंने कहा कि पलारीवट्टोम पुलिस ने मामले में महिला मकान मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

घटना का पता तब चला जब लड़की केरल के त्रिशूर जिले में अपने घर लौटी और वहां पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

पलारीवट्टोम पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शिकायत को कोच्चि पुलिस को स्थानांतिरत कर दिया गया जहां मामले की जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और मामले में आगे और भी गिरफ्तरियां होने की संभावना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM