Congress Crowdfunding: कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

खबरे |

खबरे |

Congress Crowdfunding: कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान
Published : Dec 18, 2023, 1:26 pm IST
Updated : Dec 18, 2023, 1:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress starts 'Donate for Country' campaign to collect donations from general public
Congress starts 'Donate for Country' campaign to collect donations from general public

कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है।

Congress Donation Campaign, Donate For Desh News In Hindi:  कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए सोमवार को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया।

कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है। खड़गे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज खुशी दिन का दिन है कि हमारे नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है । कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है। महात्मा गांधी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी...यह अभियान पूरे देश में एक मुहिम बन रहा है, जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘अगर सिर्फ अमीरों पर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो आगे आपको उनके कार्यक्रम और नीतियों को मानना पड़ता है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो गरीबों के साथ है। बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवादी लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।’’

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत शनिवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।’’

(For more news apart from Congress Donation Campaign, Donate For Desh News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM