मणिपुर में गिरफ्तार पांच युवकों की रिहाई को लेकर 48 घंटे के बंद का आह्वान

खबरे |

खबरे |

मणिपुर में गिरफ्तार पांच युवकों की रिहाई को लेकर 48 घंटे के बंद का आह्वान
Published : Sep 19, 2023, 11:16 am IST
Updated : Sep 19, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को अत्याधुनिक हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

इंफाल: मणिपुर में कम से कम पांच स्थानीयों क्लबों और मीरा पैबी इकाइयों ने हथियार ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच युवकों की रिहाई की मांग को लेकर मध्यरात्रि से 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

मीरा पैबियों ने सोमवार को युवकों की रिहाई की मांग करते हुए इंफाल के पूर्वी जिले के खुरई और कोंगबा, इंफाल के पश्चिम जिले के काकवा, बिष्णुपुर जिले के नंबोल और थौबल जिले के कुछ हिस्सों में कई महत्वपूर्ण सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। 

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को अत्याधुनिक हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इन पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM