Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Published : Jan 20, 2025, 12:53 pm IST
Updated : Jan 20, 2025, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Relief to Rahul Gandhi from Supreme Court in defamation case News In Hindi
Relief to Rahul Gandhi from Supreme Court in defamation case News In Hindi

राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

Relief to Rahul Gandhi from Supreme Court in defamation case News In Hindi: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता नवीन झा ने 2019 में शाह के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में अपने एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर शाह के लिए 'हत्यारा' शब्द का इस्तेमाल किया था।

राहुल गांधी की अपील पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने झारखंड सरकार और बीजेपी नेता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

गांधी ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने निचली अदालत में कार्यवाही रद्द करने की राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी.

(For more news apart from Relief to Rahul Gandhi from Supreme Court in defamation case News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM