स्मृति ईरानी के खिलाफ टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, NCW ने भेजा नोटिस

खबरे |

खबरे |

स्मृति ईरानी के खिलाफ टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, NCW ने भेजा नोटिस
Published : Dec 20, 2022, 5:48 pm IST
Updated : Dec 20, 2022, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Commenting against Smriti Irani cost the Congress leader heavy, NCW sent notice
Commenting against Smriti Irani cost the Congress leader heavy, NCW sent notice

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में ‘लटका’ और ‘झटका’ दिखाने आती हैं।

New Delhi : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ ‘‘महिला विरोधी’’ और ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय को मंगलवार को तलब किया।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में ‘लटका’ और ‘झटका’ दिखाने आती हैं। इसके बाद भाजपा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एनसीडब्ल्यू ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा की गई एक विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित कई मीडिया रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष आई है।’’ एनसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा है, ‘‘आयोग ने राय की स्त्री-विरोधी टिप्पणी का संज्ञान लिया है। टिप्पणी घृणित और बेहद अपमानजनक है तथा आयोग ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘आयोग ने इस मामले में सुनवाई निर्धारित की है और राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राय ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यह गांधी परिवार की सीट रही है। राहुल जी वहां से लोकसभा सदस्य रहे हैं। राजीव (गांधी) जी और संजय (गांधी) भी रहे हैं और उन्होंने इस क्षेत्र की सेवा की है।” 

राय ने कहा था, ‘‘अमेठी के ज्यादातर कारखाने बंद होने की कगार पर हैं। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के आधे कारखाने बंद पड़े हैं। स्मृति ईरानी आती हैं, 'लटका-झटका' दिखाती हैं और चली जाती हैं।’’

फिलहाल अमेठी का प्रतिनिधित्व लोकसभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी कर रही हैं।

ईरानी ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी को एक नए पटकथा लेखक की जरूरत है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा था, ‘‘आपको और मम्मी जी को अपने महिला-विरोधी गुंडों के लिए भाषण लिखने वाले नये व्यक्ति की जरूरत है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM