Shaktikanta Das News: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

खबरे |

खबरे |

Shaktikanta Das News: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को पीएम मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया
Published : Feb 22, 2025, 6:20 pm IST
Updated : Feb 22, 2025, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Former RBI Governor Shaktikanta Das appointed Principal Secretary to PM Modi news in hindi
Former RBI Governor Shaktikanta Das appointed Principal Secretary to PM Modi news in hindi

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कहा कि शक्तिकांत दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगी।

Shaktikanta Das News In Hindi: पूर्व आरबीआई गवर्नर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक आधिकारिक नोटिस में दास की नियुक्ति की घोषणा उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी गई है। दास ने आईएमएफ, जी20, ब्रिक्स और सार्क जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कहा कि शक्तिकांत दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगी।

शक्तिकांत दास ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में छह साल पूरे करने के बाद आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 12 दिसंबर, 2018 को उर्जित पटेल के अचानक पद छोड़ने के बाद गवर्नर नियुक्त किया गया था। दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा दो बार शीर्ष केंद्रीय बैंकर के रूप में स्थान दिया गया है।

( For More News Apart From Former RBI Governor Shaktikanta Das appointed Principal Secretary to PM Modi News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM