महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर: कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

महंगाई आसमान छू रही है, सरकार का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की छवि बचाने पर: कांग्रेस
Published : Aug 22, 2023, 2:01 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 2:01 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सरकार का सारा ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।

New Delhi: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि जनता इस बात को समझ गई है कि सरकार का सारा ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।

रमेश ने महंगाई बढ़ने से संबंधित एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व का ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। सब्ज़ी, आटा, चावल, दाल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही है। डेढ़ महीने में थाली 28 प्रतिशत महंगी हो गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, दूसरी तरफ़ किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। किसान अनाज कम दाम में बेचने को मजबूर होते हैं, लेकिन जैसे ही कृषि उत्पाद पूंजीपतियों के गोदामों में पहुंचते हैं, उनकी क़ीमतें एकाएक बढ़ जाती हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्याज़ पर निर्यात शुल्क में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के कारण नासिक में एशिया की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी बंद है।. रमेश दावा किया, ‘‘जनता भी अब समझ चुकी है कि इस सरकार का सारा ध्यान सिर्फ़ प्रधानमंत्री की छवि बचाने और अपने पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने पर है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM