विश्वबैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा आए भारत ; प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

खबरे |

खबरे |

विश्वबैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा आए भारत ; प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
Published : Mar 23, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Ajay Banga, nominated for the post of President of World Bank,
Ajay Banga, nominated for the post of President of World Bank,

बंगा 23 से 25 मार्च तक नई दिल्ली के दौरे पर हैं।

New Delhi: विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका की ओर से नामित अजय बंगा भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। बंगा 23 से 25 मार्च तक नई दिल्ली के दौरे पर हैं। यह उनके तीन हफ्ते के वैश्विक दौरे का अंतिम पड़ाव है। उनका दौरा अफ्रीका से शुरू हुआ, फिर वह लातिन अमेरिका और एशिया पहुंचे।

अमेरिका के वित्त विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत में, बंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेशी मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। ये चर्चाएं भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए चुनौतियों पर केंद्रित होंगी।’’ बंगा लर्ननेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स भी जाएंगे, जो विश्व बैंक द्वारा आंशिक तौर पर वित्तपोषित और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से स्थापित व्यावसायिक संस्थानों का एक नेटवर्क है।

बयान में मुताबिक बंगा के नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने उनका समर्थन किया था। उसके बाद से बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया और ब्रिटेन भी उनकी दावेदारी का समर्थन कर चुके हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM