‘इंडिगो’ के विमान में शराब पीने के बाद अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

‘इंडिगो’ के विमान में शराब पीने के बाद अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार
Published : Mar 23, 2023, 10:23 am IST
Updated : Mar 23, 2023, 10:23 am IST
SHARE ARTICLE
Two arrested for misbehaving after consuming alcohol on Indigo flight
Two arrested for misbehaving after consuming alcohol on Indigo flight

‘‘दोनों आरोपी कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले हैं।

मुंबई : दुबई से मुंबई आ रही ‘इंडिगो’ की एक उड़ान में नशे की हालत में चालक दल के सदस्यों तथा सह यात्रियों को कथित रूप से अपशब्द कहने के मामले में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमान के मुंबई में उतरने के बाद दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि यहां उन्हें एक अदालत से मामले में जमानत मिल गई।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपी कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले हैं। वे खाड़ी देश में एक साल काम करने के बाद लौट रहे थे।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी देश लौटने की खुशी में शराब पी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य यात्रियों ने उनके हंगामा करने पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने उन्हें तथा बीच-बचाव करने वाले चालक दल के सदस्यों से अपशब्द कहे।’’

सहार थाने के अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (अन्य लोगों के जीवन व सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमानन नियमों की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान में किसी यात्री के अनुचित व्यवहार करने की इस साल सातवीं घटना है।

इससे पहले, 11 मार्च को एक व्यक्ति को लंदन से मुंबई आ रहे विमान के शौचालय में धूम्रपान करने और उसके आपातकालीन निकास को खोलने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM