अगले पांच साल में 10 लाख छोटे किसानों को समर्थन देगा 'वॉलमार्ट फाउंडेशन'

खबरे |

खबरे |

अगले पांच साल में 10 लाख छोटे किसानों को समर्थन देगा 'वॉलमार्ट फाउंडेशन'
Published : Mar 23, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
'Walmart Foundation' to support 10 lakh small farmers in next five years
'Walmart Foundation' to support 10 lakh small farmers in next five years

फाउंडेशन ने दो नए अनुदान की भी घोषणा की,...

New Delhi: वॉलमार्ट फाउंडेशन ने अगले पांच साल में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं सहित भारत में अतिरिक्त 10 लाख छोटे किसानों को समर्थन देने की अपनी योजना की बुधवार को घोषणा की। फाउंडेशन ने दो नए अनुदान की भी घोषणा की, जिसमें महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 30,000 किसानों और 24 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तक पहुंचने के लिए टेक्नोसर्व को 30 लाख डॉलर देना शामिल है। इनमें से 50 प्रतिशत महिलाओं के होने की उम्मीद है।

फाउंडेशन ने कहा कि गैर-सरकारी संगठन ट्रिकल अप को 5,33,876 डॉलर (4.41 करोड़ रुपये से अधिक) का एक और अनुदान ओडिशा में 1,000 महिला छोटे किसानों तक पहुंच के लिए और उन्हें दो एफपीओ से जोड़ने के लिए दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से ध्यान इस बात को सुनिश्चित करने पर है कि यह व्यवस्था किसानों के लिए बेहतर काम करे।

यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वॉलमार्ट फाउंडेशन की अध्यक्ष कैथलीन मैकलॉघलिन ने कहा, ‘‘भारत में छोटे किसानों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए फाउंडेशन की नवीनतम प्रतिबद्धता समाधानों की पहचान करने के हमारे प्रयासों पर आधारित है।’’ उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कृषि आदानों को बढ़ाना, भारत में छोटे किसानों को बाजार पहुंच, नए खरीदार और अन्य लोगों के बीच नकद-रहित लेनदेन जैसी प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM