IMD Weather Update: अरुणाचल में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ से तबाही

खबरे |

खबरे |

IMD Weather Update: अरुणाचल में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ से तबाही
Published : Jun 23, 2024, 5:16 pm IST
Updated : Jun 23, 2024, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Devastation due to cloud burst, landslides in Arunachal news in hindi
Devastation due to cloud burst, landslides in Arunachal news in hindi

सरकारी अधिकारियों ने 22 जून को कहा कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 19 जिलों में लगभग 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

IMD Weather Update News In Hindi: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। लोगों को वहां न जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे-415 पर जलभराव के कारण कई गाड़ियां फंसी हुई हैं।

उधर, असम में करीब एक हफ्ते से बारिश हो रही है। सरकारी अधिकारियों ने 22 जून को कहा कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 19 जिलों में लगभग 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 100 राहत शिविर स्थापित किये हैं। राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के अलावा गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें गृह, जल संसाधन, नदी विकास, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, सड़क परिवहन मंत्रालयों और विभागों के सचिव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एनडीएमए के अधिकारी मौजूद थे।

22 जून से मानसून महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। यह 3-4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह से कवर कर लेगा। मॉनसून 27 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में प्रवेश कर सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह से कवर कर लेगा। मॉनसून के साथ-साथ कुछ राज्यों में भीषण गर्मी भी जारी है। आज और कल हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने की आशंका है। पंजाब और दिल्ली में कल से 25 जून तक लू का अलर्ट है।

(For more news apart from Devastation due to cloud burst, landslides in Arunachal news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM