अडाणी ग्रुप्स की सात कंपनियों के शेयरों में गिरावट

खबरे |

खबरे |

अडाणी ग्रुप्स की सात कंपनियों के शेयरों में गिरावट
Published : Mar 25, 2023, 12:19 pm IST
Updated : Mar 25, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Shares of seven Adani group companies declined
Shares of seven Adani group companies declined

कारोबार के दौरान एनडीटीवी का शेयर बीएसई पर अपने निचले सर्किट तक पहुंच गया।

New Delhi; शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सात के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर एनडीटीवी का शेयर 4.87 प्रतिशत तक गिर गया। इसके अलावा, अडाणी पावर 4.27 प्रतिशत, अडाणी विल्मर 3.24 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 2.90 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.56 प्रतिशत, एसीसी 2.08 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान एनडीटीवी का शेयर बीएसई पर अपने निचले सर्किट तक पहुंच गया।

हालांकि, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.84 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन का 3.78 प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस का शेयर 2.49 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बुधवार को अडाणी समूह की आठ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर लाभ दर्शाते बंद हुए थे। वहीं बृहस्पतिवार को समूह के पांच शेयर लाभ में रहे जबकि पांच कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM