PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

खबरे |

खबरे |

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
Published : Sep 26, 2023, 10:47 am IST
Updated : Sep 26, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था।

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी।

कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। वह पिछले कुछ समय से बीमार हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM