India Ratings: बड़ा झटका ! इस साल घर खरीदना होगा और महंगा

खबरे |

खबरे |

India Ratings: बड़ा झटका ! इस साल घर खरीदना होगा और महंगा
Published : Mar 28, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Home prices to increase by another five percent in FY 2023-24: India Ratings
Home prices to increase by another five percent in FY 2023-24: India Ratings

Home prices Rise: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने मंगलवार को यह अनुमान लगाया है।

New Delhi; चालू वित्त वर्ष में घरों की कीमतें 8-10 प्रतिशत तक बढ़ी हैं और 2023-24 के दौरान इनमें और पांच प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने मंगलवार को यह अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी ने 2023-24 के लिए आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र के परिदृश्य को संशोधित करते हुए ‘सुधार’ से बदलकर ‘तटस्थ’ कर दिया। उसने एक बयान में कहा, ‘‘ऊंची निर्माण लागत, बढ़ती आवास ऋण दरें और घरेलू तथा वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद आवासीय रियल एस्टेट बाजार में 2022-23 में तेजी बरकरार रही है (रियल एस्टेट के शीर्ष आठ क्षेत्रों के लिए सालाना आधार पर बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि)।’’

इसमें कहा गया कि मंदी और मुद्रास्फीति संबंधी दबावों से निकट भविष्य में मांग कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि बाजार दबाव को झेल लेगा। एजेंसी ने कहा कि मांग में वृद्धि भी हो सकती है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा, ‘‘2022-23 में सालाना आधार पर संपत्ति के दामों में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, 2023-24 में इसमें और पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।’’ उसने कहा कि 2021-22 में आवास बिक्री के पीछे मुख्य वजह इनके कम दाम रहे हैं। हालांकि, मुद्रास्फीति बढ़ने और रेपो दरों में वृद्धि से किफायती श्रेणी के घरों में मांग 2022-23 में कुछ प्रभावित हुई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM