Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्वों में हुए विलीन

खबरे |

खबरे |

Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्वों में हुए विलीन
Published : Dec 28, 2024, 1:50 pm IST
Updated : Dec 28, 2024, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Manmohan Singh Funeral Update News In Hindi
Manmohan Singh Funeral Update News In Hindi

तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सलामी दी।

Manmohan Singh Funeral Update News In Hindi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सलामी दी।

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को पगड़ी पहनाई गई। हल्का नीला रंग मनमोहन का फेवरेट कलर है और उन्हें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के दिनों की याद दिलाता है इसीलिए उन्होंने हमेशा नीली पगड़ी पहनी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे शीर्ष भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुष्पांजलि अर्पित की। भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री जैसे विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

बता दे कि मनमोहन की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। यहां डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए।

बता दे कि डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM