ऐसी फिल्में कर बहुत खुशी मिलती है, जो हिंदी सिनेमा में पहले नहीं बनी : आयुष्मान खुराना
ऐसी फिल्में कर बहुत खुशी मिलती है, जो हिंदी सिनेमा में पहले नहीं बनी : आयुष्मान खुराना
Published : Sep 1, 2023, 6:17 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Ayushmann Khurrana
Ayushmann Khurrana

अभिनेता की हाल में रिलीज हुई फिल्म "ड्रीम गर्ल 2" बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ओर बढ़ रही है।

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि उन्हें ऐसी फिल्में कर बहुत खुशी मिलती है, जो हिंदी सिनेमा में पहले नहीं बनी हों और इससे उन्हें अपनी खुद की शैली गढ़ने में मदद मिलती है। “विकी डोनर”, “दम लगा के हइशा”, “शुभ मंगल सावधान”, “अंधाधुन”, “बाला” और “बधाई हो” जैसी विविध प्रकार की फिल्मों में अभिनय कर चुके खुराना ने कहा कि उन्हें पता है कि लोग उन्हें “गैर-परंपरागत अभिनेता” मानते हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “वास्तव में, यदि आपका विषय या अवधारणा आपकी फिल्म के हिसाब से सही है तो यह आसान हो जाता है। अवधारणा की विशिष्टता दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होती है।” उन्होंने कहा, “यह बहुत मजेदार है और इसी तरह मैंने अपनी खुद की शैली बनाई है। ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर खुशी होती है, जो हिंदी सिनेमा में पहले कभी नहीं बनीं।”

अभिनेता की हाल में रिलीज हुई फिल्म "ड्रीम गर्ल 2" बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ओर बढ़ रही है। यह साल 2019 में आई “फिल्म ड्रीम गर्ल” की अगली कड़ी है। 25 अगस्त को रिलीज हुई "ड्रीम गर्ल 2" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ रुपये की कमाई की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM