Bollywood News: विक्की कौशल की 'छावा' से लेकर जुनैद खान की 'लवयापा' तक, फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्में

खबरे |

खबरे |

Bollywood News: विक्की कौशल की 'छावा' से लेकर जुनैद खान की 'लवयापा' तक, फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्में
Published : Feb 2, 2025, 1:30 pm IST
Updated : Feb 2, 2025, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Vicky Kaushal Chhaava to Junaid Khan Loveyapa releases in February News In Hindi
Vicky Kaushal Chhaava to Junaid Khan Loveyapa releases in February News In Hindi

विक्की कौशल, अर्जुन कपूर और जुनैद खान जैसे कई कलाकार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

Vicky Kaushal Chhaava to Junaid Khan Loveyapa releases in February News In Hindi: फरवरी 2025 बॉलीवुड के दीवानों के लिए एक रोमांचक महीना होने वाला है। साल के दूसरे महीने में रोमांटिक-कॉमेडी और एक्शन फिल्मों से लेकर पीरियड ड्रामा तक रिलीज होने जा रही हैं। विक्की कौशल, अर्जुन कपूर और जुनैद खान जैसे कई कलाकार बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौन सी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। 

लवयापा

photophoto

'लवयापा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसमें जुनैद खान और खुशी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह उनकी पहली फिल्म होगी क्योंकि उन्होंने अब तक केवल नेटफ्लिक्स फिल्म में काम किया है। 'लवयापा' तमिल फिल्म 'लव टुडे' की हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी युवा प्रेमियों के बारे में है, जिसे कॉमिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।

थंडेल

photophoto

थंडेल- साउथ स्टार नागा चैतन्य और सई पल्लवी की फिल्म थंडेल भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शोभिता से शादी के बाद ये नागा की पहली फिल्म है। वहीं सई पल्लवी की हिंदी में रिलीज होनेवाली ये पहली फिल्म है. 
 

बदमाश रवि कुमार

photophoto

 

हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बदमाश रवि कुमार' भी 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह एक एक्शन-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं। इसमें प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी और सनी लियोन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। यह रवि कुमार की हिट फिल्म 'द एक्सपोज' का स्पिन-ऑफ है। 

छावा

photophoto

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होने वाली है। यह फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फ़िल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'छावा' का निर्माण मैडॉक फ़िल्म्स ने किया है और इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। 

मेरे हसबैंड की बीवी

photophoto

'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 21 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इससे पहले वे 'पति पत्नी और वो' जैसी हिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

(For more news apart from Vicky Kaushal Chhaava to Junaid Khan Loveyapa releases in February News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM