Sridevi : डाइटिंग के दौरान भूखे रहने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, सालों बाद पति बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खबरे |

खबरे |

Sridevi : डाइटिंग के दौरान भूखे रहने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, सालों बाद पति बोनी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Published : Oct 3, 2023, 2:03 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी सख्त डाइट फॉलो करती थीं, जिसमें नमक शामिल नहीं होता था।

Sridevi : मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का साल 2018 में अचानक निधन हो गया। उनकी अचानक मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा देश सदमे में था। ये उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. वहीं अब पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा था कि श्रीदेवी सख्त डाइट लेती थीं जिसमें नमक शामिल नहीं होता था।

 'द न्यू इंडियन' को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी सख्त डाइट फॉलो करती थीं, जिसमें नमक शामिल नहीं होता था। इस वजह से वह कभी-कभी बेहोश भी हो जाती थी। 

बौनी ने कहा कि, ये एक स्वभाविक मौत नहीं थी. यह एक एक्सीडेंटल मौत थी. मैंने इसके बारे में कुछ भी ना बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी. क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाब था. इस दौरान में कई टेस्ट से गुजरा था. जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं और जब रिपोर्ट आई तो  कहा गया कि यह एक्सीडेंटल डेथ थी.

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की लाइफस्टाइल के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, वह अक्सर भूखी रहती थीं क्योंकि वह खूबसूरत दिखना चाहती थीं। जब से उसकी मुझसे शादी हुई थी, उसे कई बार ब्लैकआउट की समस्या हो चुकी थी और डॉक्टर कहते रहते थे कि उसे ब्लड प्रेशर की समस्या है। डॉक्टर उसे कहा करते थे कि आप नमक खाया करें।  बोनी ने कहा कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थीं।  डिनर में भी बिना नमक का खाना मांगती थीं। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें लगा कि यह इतना गंभीर नहीं हो सकता।"
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM