Gayatri Joshi : शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' की एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट, हादसे का वीडियो हुआ वायरल
Gayatri Joshi : शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' की एक्ट्रेस की कार का हुआ एक्सीडेंट, हादसे का वीडियो हुआ वायरल
Published : Oct 4, 2023, 2:01 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 2:01 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गायत्री अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने इटली गई थीं। जहां हादसा हुआ.

Gayatri Joshi: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वदेस से डेब्यू करने वाली  एक्ट्रेस गायत्री जोशी का इटली में एक्सीडेंट हो गया है. जब गायत्री की कार का एक्सीडेंट हुआ तो उनके पति विकास ओबेरॉय उनके साथ थे. उनके एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हादसे में गायत्री और विकास सुरक्षित हैं लेकिन दूसरी कार में सवार एक स्विस जोड़े की मौत हो गई है.

गायत्री अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने इटली गई थीं। जहां हादसा हुआ.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ. जहां गायत्री अपने पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार में थीं. उनकी कार की टक्कर एक फरारी से हो गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि दोनों कारें एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। तभी दोनों दोनों कारों की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया और फरारी में आग लग गई।

जब गायत्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं। गायत्री ने कहा- विकास और मैं इटली में हैं. हमारी कार का एक्सीडेंट हो गया है. ईश्वर की कृपा से हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।' गायत्री और विकास ठीक हैं, लेकिन दूसरी कार में सवार स्विस जोड़े की मौत हो गई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक कार के डेस्क कैम से रिकॉर्ड किया गया है.

वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कई लग्जरी कारें रेस लगाने की कोशिश कर रही हैं. इतने में ही एक्ट्रेस की कार एक मिनी ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश करती है, तभी पीछे आ रही फरारी कार उनसे टकरा जाती है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM