Esha Deol Divorce: शादी के 11 साल बाद Esha Deol ने पति से लिया तलाक, बयान जारी कर दी जानकारी

खबरे |

खबरे |

Esha Deol Divorce: शादी के 11 साल बाद Esha Deol ने पति से लिया तलाक, बयान जारी कर दी जानकारी

By : DISHANT

Published : Feb 7, 2024, 12:49 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Esha Deol and Bharat Takhtani Got Divorce news in hindi
Esha Deol and Bharat Takhtani Got Divorce news in hindi

दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण- ईशा देओल

Entertainment Esha Deol & Bharat Takhtani Divorce News In Hindi:बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जो की खुद बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी को लेकर बीते कई दिनों से चल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है। बता दें कि इस खूबसूरत जोड़ी ने अपनी शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। 

एक साथ बयान जारी कर दी अलग होने की जानकारी 

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शादी के 11 साल बाद अलग होने की जानकारी ईशा देओल और भरत तख्तानी ने संयुक्त बयान जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने दोनों के अलग होने की जानकारी देने के साथ बयान में कहा की, ‘हमने परस्पर और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमेशा रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया जाए।" 

खैर इस फैसले के बाद उनके चाहने वाले इसको लेकर अपनी ओर से अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की जानकारी के बाद बॉलीवुड टाउन में इसे लेकर गहमागहमी जरूर बनी हुई हैं। 

(For more news apart from Entertainment news, Esha Deol & Bharat Takhtani Got Divorced news inHindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM