'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release: जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलिज होगी शाहिद-कृति की 'तेरी बातों में...

खबरे |

खबरे |

'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release: जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलिज होगी शाहिद-कृति की 'तेरी बातों में...
Published : Feb 8, 2024, 5:55 pm IST
Updated : Feb 8, 2024, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release Update News in hindi
'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release Update News in hindi

फिल्म की  कहानी आर्यन और सिफ्रा की है जो एक दूसरे से मिलने के बाद एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते है।

'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release Update: प्यार और कॉमडी से भरी एक सिनेमेटिक जर्नी के लिए अपने कैलेंडर में 9 फरवरी की तारिख को मॉर्क कर लें क्योंकि बहुत ही लम्बे समय के इंतजार के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' कल सिनेमाघर में रिलिज़ होने जा रही है। दर्शको में मूवी को लेकर एक अलग ही उत्सुकता दिखाई दे रही है।

About film

बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो यह एक रोमांटिक कॉमडी ड्रामा फिल्म है जो कि अमित जोशी और आराधना शाह द्वारा लिखित और निर्देशित है, यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है, यह मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के तहत निर्मित है। 

फिल्म की  कहानी आर्यन और सिफ्रा की है जो एक दूसरे से मिलने के बाद एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते है। सिफ्रा को दिल से समझने के बाद आर्यन उसे अपने परिवार से मिलाने की तय करता है। परंतु हम आपको ये बता दें कि यह एक सांइस फिक्शन फिल्म भी है क्योकिं सिफ्रा एक इंसान नहीं बल्की एक रोबॉट होती है जो की कहानी को एक मजे़दार टर्न देता है। 

फिल्म में हमें शाहिद कपूर, कृति सेनन के आलावा धर्मेन्द्र, डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजंर आनेवाले हैं.

'Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release date and plateform update

यह फिल्म शुक्रवार के दिन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रीलीज़ की जा रही है। वही आप में से ऐसे भी कुछ लोग होंगे जो अपने बिज़ी लाइफ की वजह से थिएटर में फिल्म देखने का आनंद नहीं उठा पाते है। ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा मूवी के ओटीटी रिलीज का इंतज़ार रहता है। आज हम आपको इसी विषय के बारे में जानकारी देने जा रहे है कि आखिर कब और कौन से प्लेटफॉर्म पर आप 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' देख सकते है। 

बता दें कि फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म  के निर्माता जल्द ही फिल्म के ओटीटी रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म के बारें में घोषणा करेंगे। जैसे ही हमें इस से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है हम आपको सूचित करेंगे। इसके साथ ही आप हमारे पेज के साथ बने रहे।

(For More News Apart from ''Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya' OTT Release date and plateform update, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM