'चेन्नई एक्सप्रेस' के 10 साल पूरे: रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण ने प्रशंसकों का जताया आभार

खबरे |

खबरे |

'चेन्नई एक्सप्रेस' के 10 साल पूरे: रोहित शेट्टी, दीपिका पादुकोण ने प्रशंसकों का जताया आभार
Published : Aug 8, 2023, 6:26 pm IST
Updated : Aug 8, 2023, 6:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मीनम्मा को आज तक भरपूर प्यार मिलता रहा है।

मुंबई: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म  'चेन्नई एक्सप्रेस' को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं. ऐसे में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी और बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने फिल्म के 10 साल पुरे होने पर फैंस से मिले प्यार के लिए उनका का आभार व्यक्त किया। शेट्टी ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के पोस्टर के साथ पोस्ट किया ''प्यार के लिए धन्यवाद'' । चेन्नई एक्सप्रेस शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद शेट्टी और खान ने 'दिलवाले' (2015) में एक साथ काम किया था।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मीनम्मा को आज तक भरपूर प्यार मिलता रहा है।

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा ‘‘ लोग कहते हैं कि एक अभिनेता के लिए कॉमेडी सबसे कठिन कला होती है। इसलिए जब मुझे 'चेन्नई एक्सप्रेस' का प्रस्ताव मिला तो मुझे पता था कि मेरे सामने यह एक कठिन चुनौती है। और जबकि मीनम्मा को खोजने में मुझे थोड़ा समय लगा लेकिन मैं आभारी हूं कि हम एक ऐसा किरदार बनाने में सफल रहे जो न केवल फिल्म का पर्याय है, बल्कि जिसे आज भी भरपूर प्यार मिल रहा है।’’.

2013 में रिलीज हुई यह फिल्म सबसे बड़ी ब्लॉक ब्लस्टर्स में से एक थी। फिल्म का निर्माण गौरी खान, करीम मोरानी, ​​रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया था और पटकथा यूनुस सजवाल ने लिखी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM