Mithun Chakraborty News: मिथुन चक्रवर्ती दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, सामने आई तस्वीरे

खबरे |

खबरे |

Mithun Chakraborty News: मिथुन चक्रवर्ती दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, सामने आई तस्वीरे
Published : Oct 9, 2024, 12:57 pm IST
Updated : Oct 9, 2024, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award news in hindi
Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award news in hindi

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 स्क्रीन पर अपने अभिनय के सफर को देखकर दिग्गज अभिनेता भावुक भी हो गए।

Mithun Chakraborty News In Hindi: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के फिल्मी सफर को भी वीडियो के जरिए दिखाया गया।(Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award)

..

वीडियो में दिखाया गया कि कैसे गौरांग चक्रवर्ती मिथुन चक्रवर्ती बने और कैसे उन्हें अपनी पहली फिल्म मृराग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मिथुन ने मंच पर खुद से जुड़ी रोचक बातें भी साझा कीं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 स्क्रीन पर अपने अभिनय के सफर को देखकर दिग्गज अभिनेता भावुक भी हो गए। (Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award)

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के डिस्को डांसर के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने सांवले रंग की वजह से उन्हें करियर के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और खुद मिथुन चक्रवर्ती अपने इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि सांवला होने की वजह से उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह अपने पैरों से डांस करेंगे ताकि लोग उनके पैरों को देखें न कि उनके चेहरे को।(Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award)

मिथुन चक्रवर्ती ने संघर्ष किया और उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और अब उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। अब उन्हें लगता है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह ब्याज सहित वापस मिल गया है और अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।(Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award)

..

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024

मंगलवार को दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई फिल्म अभिनेताओं और निर्माताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। मनोज बाजपेयी ने जहां अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी शामिल है।

(For more news apart from Mithun Chakraborty honored with Dadasaheb Phalke Award news in Hindi stay tuned ,to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM