Singham Again: दीपिका बनेगी लेडी सिंघम , अजय देवगन के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन।

खबरे |

खबरे |

Singham Again: दीपिका बनेगी लेडी सिंघम , अजय देवगन के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन।
Published : Dec 10, 2022, 9:57 am IST
Updated : Dec 10, 2022, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
Singham Again: Deepika will become Lady Singham, will share the screen with Ajay Devgan.
Singham Again: Deepika will become Lady Singham, will share the screen with Ajay Devgan.

दीपिका पदुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी ने गुरूवार को दोनों के साथ काम करने की पुष्टि की है। 

मुंबई :  बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक बड़ा नाम है। दीपिका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है लोग उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते है। इन दिनों दीपिका लगातर काम कर रही है। ऐसे में अब एक और खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।  अब तक रोमांटिक फिल्में करने वाली दीपिका जल्द ही लेडी सिंघम बनने वाली है।

 दीपिका पदुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।  रोहित शेट्टी ने गुरूवार को दोनों के साथ काम करने की पुष्टि की है। 

दीपिका और रोहित पहले भी 2019 में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सर्कस’ के ‘करंट लगा’ गाने के लिए साथ काम किया है। शेट्टी ने फिल्म के खास गाने को 'लांच' किए जाने के दौरान दीपिका के साथ काम करने की बात कही। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी कहते रहते हैं कि मैं ‘लेडी सिंघम’ से कब मिलवाउंगा। ये रहीं। दीपिका पदुकोण, ‘सिंघम अगेन’ की लेडी सिंघम होंगी। हम अगले साल काम शुरू करेंगे।’’

वहीं, दीपिका पहली बार  अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी. ऐसे में, अजय और दीपिका दोनों के फैंस के लिए ये किसी बड़ी खबर से कम नहीं  है .

आपको बता दें कि दीपिका सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी  . दीपिका इससे पहले भी ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पदमावत’ में रणवीर के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका का कहना है, ‘‘सेट पर हम यह नहीं सोचते कि हम पति-पत्नी हैं। अभिनेता होने के नाते, कैमरा ऑन होते ही, हम अपने किरदारों की तरह सोचने लगते हैं।’’

इसके अलावा, दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ में भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM