Salman Khan News: सलमान खान को जान की धमकी देने वाला गुजरात का व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार निकला
Published : Apr 15, 2025, 1:34 pm IST
Updated : Apr 15, 2025, 1:34 pm IST
SHARE ARTICLE
person who threatened Salman Khan turned out to be mentally ill news in hindi
person who threatened Salman Khan turned out to be mentally ill news in hindi

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाला 26 वर्षीय यह वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। यह व्यक्ति मानसिक रोगी है

Salman Khan News In Hindi: वडोदरा, अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाला 26 वर्षीय यह वाघोदिया तालुका का रहने वाला है। यह व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज हो रहा है।

मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी।

इसके बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बांद्रा इलाके में खान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।

जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि यह धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था।

आनंद ने कहा, "मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोदिया पुलिस के साथ सोमवार को एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची। तब पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज भी हो रहा है।"

अधिकारी ने बताया, "मुंबई पुलिस ने उसे पेश होने के लिए नोटिस दिया और चली गई।"

पिछले साल अप्रैल में, दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई थीं।

खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियाँ मिली थीं, जिसमें उन्हें काले हिरण की कथित हत्या पर बिश्नोई समुदाय से माफ़ी न मांगने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इन धमकियों के बाद, मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की।

पिछले साल गोलीबारी की घटना के कुछ हफ़्ते बाद, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। गिरोह ने सलमान खान को मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा के दौरान मारने की साजिश रची थी। (एजेंसी)

(For More News Apart From person who threatened Salman Khan turned out to be mentally ill News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM