रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 

खबरे |

खबरे |

रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ 
Published : Jun 15, 2023, 1:24 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास, सैफ अली खान, और कृति सेननके आलावा सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं।

मुंबई: यंग रिबेल स्टार प्रभास, कृति सैनन,और सैफ अली खान स्टारर  फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है. फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंंतजार कर रहें है.  बता दें कि फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. 

वहीं  फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। कुछ व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। खबरों के अनुसार, फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। यह शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास, सैफ अली खान, और कृति सेननके आलावा सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं।

‘पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड कंपनी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने कहा कि ‘‘ पहले सप्ताहांत के लिए तीन लाख से अधिक बुकिंग’’ हो चुकी है।

दत्ता ने  कहा, ‘‘ यह इस तिमाही की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। यह सबसे अधिक तेलुगू और हिंदी में कमाई करेगी.. प्रभास दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें उत्तरी क्षेत्र में भी पसंद किया जाता है। यह देखते हुए लगता है कि फिल्म को एक विशाल ‘ओपनिंग’ मिल सकती है।’’ दत्ता ने बताया कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ‘‘ करीब 80 से 85 करोड़ रुपये’’ की कमाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जैसी शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ को मिली थी।

दत्ता ने कहा, ‘‘ सप्ताहांत में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हम फिल्म के 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद कर रहे हैं...।’’ प्रदर्शक एवं वितरक सनी चंद्रमणि ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ की अग्रिम बुकिंग ‘पठान’ के बराबर ही है।

उन्होंने  कहा, ‘‘ अग्रिम ‘बुकिंग’ काफी अच्छी है... यह उतनी ही है जैसी किसी बड़ी फिल्म के लिए होती है.. जैसी ‘पठान’ की थी। हमें उम्मीद है कि रिलीज के पहले दिन फिल्म हिंदी भाषा में 25 करोड़ और सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।’’

गुजरात के राजकोट शहर के वितरक अजय बगदाई ने भी फिल्म के सप्ताहांत में ‘‘200 करोड़ रुपये’’ का व्यवसाय करने का अनुमान लगाया है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM