अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म में लीड रोल निभाएंगे पंकज त्रिपाठी

खबरे |

खबरे |

अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म में लीड रोल निभाएंगे पंकज त्रिपाठी
Published : Nov 18, 2022, 3:59 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Pankaj Tripathi will play the lead role in the film based on the life of Atal Bihari Vajpayee
Pankaj Tripathi will play the lead role in the film based on the life of Atal Bihari Vajpayee

अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘‘मैं रहूं या न रहूं, ये देश रहना चाहिए- अटल’’ नामक फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका ...

मुंबई : अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘‘मैं रहूं या न रहूं, ये देश रहना चाहिए- अटल’’ नामक फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखित और तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाजपेयी की जीवन यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापकों में शुमार थे।

त्रिपाठी (46) ने कहा कि वाजपेयी जैसे प्रतिष्ठित और बहुआयामी व्यक्तित्व की भूमिका निभाकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे करुणामयी राजनेता को पर्दे पर पेश करना सम्मान की बात है। वह केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि भी थे। उनके जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति का किरदार निभाना मेरे जैसे कलाकार के लिए सम्मान की बात है।’’

जाधव ने कहा कि त्रिपाठी जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री पर आधारित फिल्म को निर्देशित करना एक सुनहरा अवसर है।

वर्ष 1947 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने वाले वाजपेयी बाद में भाजपा के दिग्गज नेता बनकर उभरे। वह ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी रहे, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि टीम का लक्ष्य अगले साल क्रिसमस के दौरान फिल्म को रिलीज करना है जब वाजपेयी की 99वीं जयंती भी होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM