'Laapataa Ladies' Movie OTT Release Update: जाने किस OTT प्लैटफॉम पर रिलीज़ होगी रवि किशन की कॉमेडी फिल्म 'लापता लेडीज'

खबरे |

खबरे |

'Laapataa Ladies' Movie OTT Release Update: जाने किस OTT प्लैटफॉम पर रिलीज़ होगी रवि किशन की कॉमेडी फिल्म 'लापता लेडीज'
Published : Feb 27, 2024, 2:59 pm IST
Updated : Mar 1, 2024, 3:22 pm IST
SHARE ARTICLE
'Laapataa Ladies' OTT Release update news in hindi Ravi Kishan film
'Laapataa Ladies' OTT Release update news in hindi Ravi Kishan film

इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव द्वारा किया गया है।

'Laapataa Ladies' OTT Release update news in hindi: 'लापता लेडीज' हिन्दी भाषा में एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो कि देशभर के सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में हमें रवि किशन और प्रतिभा रांटा जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 20 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई है और इसका निर्माण आमिर खान और किरण राव द्वारा किया गया है। फिल्म के सिर्फ़ ट्रेलर ने ही दर्शकों का दिल लुभा लिया है तो फिल्म की रिलीज़ देखने वाली होगी।

About Film

'लापता लेडीज' हिन्दी भाषा में एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव द्वारा किया गया है। फिल्म के स्टार कास्ट की अगर बात करें तो रवि किशन और प्रतिभा रांटा जैसे सितारे हमें मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे जिनका साथ नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, कनुप्रिया ऋषिमुम देंगें। फिल्म की कहानी बिप्लप गोस्वामी और स्नेहा देसाई द्वारा लिखी गई है और इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव द्वारा किया गया है।

फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो यह 2001 के समय में एक ग्रामीण इलाके को दर्शाती है, जिसमें दो युवा दुल्हन एक ट्रेन यात्रा के दौरान अपने पति से अलग हो जाती हैं और इस सारे लापता मामले की जाँच, एक पुलिस अधिकारी किशन को मिलती है। यह फिल्म हास्य के साथ-साथ एक सामाजिक मुद्दे को भी काफी बेहतरीन तरीके से स्क्रीन पर दिखाये गी। निर्देशक किरण राव के मुताबिक अगर यह फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही तो वे इस फिल्म को ऑसकर के नॉमिनेशन के लिए आगे ज़रूर भेजेंगीं।

'Laapataa Ladies' OTT Release Date & Plateform Update

यह फिल्म शुक्रवार के दिन 1 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। वही आप में से ऐसे भी कुछ लोग होंगे जो अपने बिज़ी लाइफ की वजह से थिएटर में फिल्म देखने का आनंद नहीं उठा पाते है। ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा मूवी के ओटीटी प्लेटफॉम पर रिलीज़ होने का इंतज़ार रहता होगा। आज हम आपको इसी विषय के संर्दभ में जानकारी देंगे की आखिर कब और कौन से प्लेटफॉम पर आप 'Laapataa Ladies' देख सकते है।

फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज के डेट के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। परंतु फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर रिलीज़ होगी इसकी पुष्टी हो चुकी है। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट के बारें में घोषणा करेंगें। जानकारी के लिए हमारे पेज के साथ बने रहें। 

(For more news apart from 'Laapataa Ladies' OTT Release Date & Plateform Update, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM