Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
Published : Apr 27, 2024, 11:43 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi
Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi

पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है.

Salman Khan House Firing Case Update: मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर इस महीने 14 अप्रैल को की गई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को भी हिरासत में ले सकती है, जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और वह मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है।

पुलिस ने जारी की LOC

उन्होंने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एलओसी जारी किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और अक्सर अमेरिका जाता रहता है लेकिन उसने फेसबुक पर जिस खाते से ‘पोस्ट’ करके गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का पाया गया है।’’

14 अप्रैल को हुई गोलीबारी

पुलिस ने 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा गोलीबारी किए जाने के मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि कथित हमलावर विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था। विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं। उन्हें सोनू एवं अनुज ने 15 मार्च को दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराए थे।

उसने बताया कि सोनू और अनुज फाजिल्का के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा, ‘‘दोनों (सोनू एवं अनुज) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में भी लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं।’’

(For more news apart from Salman Khan House Firing Case Lookout circular issued against Anmol Bishnoi News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM