इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगी सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज'

खबरे |

खबरे |

इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगी सुहाना खान की फिल्म 'द आर्चीज'
Published : Aug 29, 2023, 9:45 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
The wait is over! Suhana Khan's film The Archies will be released on this day
The wait is over! Suhana Khan's film The Archies will be released on this day

फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 

मुंबई: जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि फिल्म से शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर जैसे तमाम स्टार किड्स फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे। वहीं अब फैंस के लिए खूशखबरी सामने आ गई है. दरहसल, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 

जोया अख्तर के निर्देशनमें बनी यह फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के कलाकारों ने मुंबई के पश्चिमी द्रुतगति महामार्ग (वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे) पर एक ‘लाइव बिलबोर्ड’ के जरिए जोया अख्तर के साथ इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की। बिलबोर्ड में नेटफ्लिक्स पर फिल्म के रिलीज होने में बचे दिनों के लिए उल्टी गिनती शुरू की गयी है।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, 1960 के दशक की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जगहेड, रेगी, एथेल और डिल्टन की जिंदगियों के जरिए दोस्ती, आजादी, प्यार, तकरार और विद्रोह को दिखाती है। यह दर्शकों को काल्पनिक पर्वतीय शहर रिवरडेल की सैर कराएगी।

जोया अख्तर ने फिल्म निर्माता रीमा कागती और आयशा देवित्रे के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। ‘द आर्चीज’ का प्रोडक्शन नेटफ्लिक्स इंडिया, अख्तर और कागती के टाइगर बेबी, आर्ची कॉमिक्स और ग्राफिक इंडिया ने किया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM